{"_id":"6616d55c1da5afb7230e3907","slug":"do-not-share-otp-and-personal-information-with-anyone-co-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-105862-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी से ओटीपी व निजी जानकारी न करें साझा: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी से ओटीपी व निजी जानकारी न करें साझा: सीओ
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सतर्क रहें। फर्जी आईडी के जरिए छात्राओं और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया में किसी अनजान से दोस्ती न करें। यदि, अनजान नंबर से कॉल आती है तो ओटीपी व अन्य निजी जानकारियां साझा न करें। क्योंकि, कोई भी संस्थान निजी जानकारी नहीं मांगता है। यह बात बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर सेंट जेम्स इंटर कॉलेज चरखारी में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ चरखारी रविकांत गोंड ने कही।
उन्होंने कहा कि कोई अराजकतत्व यदि आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें। छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों को भी हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने छात्राओं को यूपी 112, 1090, 108 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
कोतवाली के उप निरीक्षक मधुरेश त्रिपाठी ने कहा कि घटना चाहे छोटी हो या बड़ी। उसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर अभिभावकों को बताएं।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से अपनी बात साझा की और बिना किसी झिझक के अपनी साथ होने वाली घटनाओं से जुड़े सवाल पूछें। जिनका अधिकारियों ने जवाब भी दिया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य जॉन्सी जेम्स, प्रबंधक नैब्यू थॉमस, चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी, महिला आरक्षी रिचा उपाध्याय, शिक्षक मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
छात्र-छात्राओं के सवाल
सवाल- एंटी रोमियो क्या है, इसका कार्य क्या है- छात्रा शबनूर, कक्षा-10।
जवाब- एंटी रोमियो महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई एक योजना है। पुलिस स्कूल, बाजार, चौराहों, मंदिर आदि स्थानों पर मुस्तैद रहती है। इसका काम शोहदोंं से महिलाओं की सुरक्षा करना है।
-- -- -- --
सवाल- काॅलेज से निकलते समय रास्ते में कोई परेशान करे तो उसकी शिकायत कहां करें- छात्रा माही चौहान, कक्षा-12।
जवाब- लड़कियों के साथ हुए किसी भी अपराध के लिए कई हेल्पलाइन नंबर हैं। जहां उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। आप वहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही महिला हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते हैं।
-- -- -- --
सवाल- साइबर अपराध होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए- छात्र अरमान बेग, कक्षा-10।
जवाब- जब भी साइबर अपराध का शिकार हों तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हर संभव मदद की जाएगी।