फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dm-sp ne kiya nirikshan

डीएम व एसपी ने कैमाहा बार्डर का किया निरीक्षण

Mon, 20 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
dm-sp ne kiya nirikshan
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने सोमवार को थाना श्रीनगर क्षेत्र में यूपी-एमपी सीमा पर स्थित कैमाहा बार्डर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने पुलिसकर्मियों को सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत पास की जांच के बाद ही निकालने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बार्डर पर आवागमन बंद रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन ही पास दिखाने के बाद जनपद सीमा में प्रवेश कर पाएंगे। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर जटाशंकर राव ने यूपी-एमपी सीमा के थाना प्रकाश बम्हौरी बार्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरियर पर लगे पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। कहा कि सीमा पर 24 घंटे सतर्कता बरती जाए। बिना अनुमति कोई भी वाहन सीमा में प्रवेश न सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत व भड़काऊ पोस्ट न डालें अन्यथा की स्थिति में ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed