फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM raged on IGRS pending 226 complaints

आईजीआरएस की 226 शिकायतें लंबित होने पर भड़के डीएम

Sat, 12 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM raged on IGRS pending 226 complaints
महोबा। आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागर में हुई। जिसमें 226 शिकायतों के लंबित होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए समय से निस्तारण न होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि अभी तक जनपद में आईजीआरएस से प्राप्त 4,579 शिकायतों के सापेक्ष 4,353 का ही निस्तारण किया गया है जबकि 34 डिफाल्टर व 192 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर चिंता जताई।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतोें को समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकि शिकायतकर्ता बार-बार एक ही शिकायत न करे। शिकायतकर्ता के संतुष्ट होेने के बाद ही शिकायत को सफलतापूर्वक निस्तारित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed