फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM ne Chaupal lagaakar suni gramino ki Samasyayein

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM ne Chaupal lagaakar suni gramino ki Samasyayein
कनकुआ (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम कनकुआ में जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास पात्रों का न मिलने और कोटेदार द्वारा नियमित खाद्यान्न न दिए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेशर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुंचे इस गरज से चौपाल लगाई है। साथ ही ग्रामीणों को कल्याणकारी योजना की जानकारी मिल सके। कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेंशन, सामूहिक विवाह, शौचालय, पीएम आवास सहित तमाम योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। डीएम ने स्वयं सहायत समूह कागजों पर चलने पर नाराजगी जताई। मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि का अगर पैसा नहीं आया है तो उसकी सूची लेखपाल के पास है। अगर नाम नहीं है, तो जुड़वा लें। उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ मो. उवैस, बीडीओ रजनीश शुक्ला, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, एबीएसए हेतराम, एडीओ पंचायत दयाराम निर्मल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed