{"_id":"5fe231f18ebc3ec14c61e1f3","slug":"dm-ka-nirikshan-mahoba-news-knp6015388105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में अलाव व रैन बसेरों की हकीकत देखने निकले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में अलाव व रैन बसेरों की हकीकत देखने निकले डीएम
विज्ञापन
राठ रोड स्थित शेल्टर होम में ठहरे लोगों का हाल जानते डीएम
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ सोमवार की रात अलाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रैन बसेरों व शेल्टर होम का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते गरीबों को कंबल बांटे। रोडवेज बस अड्डे के शौचालय पर गंदगी देख भड़क गए। वहां के कर्मचारियों को फटकारते हुए एआरएम को शौचालय का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार अपने प्रशासनिक अमले के साथ ठंड के हालातों के साथ सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे लोगों से मुलाकात कर उनके हालात जानने और जरूरतमंदों को कंबल बांटने निकले। अमर उजाला की टीम भी डीएम के काफिले के साथ रही। डीएम रात 10.35 बजे नगर में स्थित रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। रैन बसेरे का हाल देखा। शौचालय में ताला बंद देख वह भड़क गए। ताला खुलवाकर शौचालय का निरीक्षण किया, वहां गंदगी और बदबू मिली। उन्होंने परिवहन विभाग के एआरएम हेमंत मिश्रा को फोन लगाया और कहा कि शौचालय से इतनी बदबू आ रही है कि रैन बसेरा में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इसलिए शौचालय ठेका निरस्त कर कार्रवाई करें। रात 10.45 बजे नगर पालिका परिषद के पास बने रैन बसेरा पर पहुंचे। वहां अलाव जल रहा था, व्यवस्था भी ठीक मिली।
रात 11.00 डीएम जिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। वहां शौचालय साफ-सुथरा मिला। परिसर में अलाव भी जल रहा था। इमरेजेंसी में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ भी ड्यूटी पर मौजूद था। दवाओं और ड्यूटी रजिस्टर चेक करने के बाद डीएम का काफिला सीधे राठ रोड स्थित आसरा आवास कालोनी के पीछे बने शेल्टर होम में पहुंचा। वहां भी अलाव जलता मिला। कर्मचारी और ठहरे कई लोगों से डीएम ने बातचीत की। 11.15 बजे डीएम रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां भी अलाव जल रहा था। डीएम ने परिसर में खुले आसमान के नीचे पड़े छह लोगों को कंबल भी दिए। डीएम ने मातहतों को निर्देश दिए कि अलाव जलवाने और कंबल बांटने का काम जारी रहना चाहिए। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।