फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   District Topper achieves 96.6% marks

अंशिका 96.6 फीसदी अंकर पाकर जिला टापर

Tue, 29 May 2018 10:58 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 29 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
District Topper achieves 96.6% marks
, टॉपर अंशिका को मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : amarujala
महोबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल की अंशिका शुक्ला 96.6 फीसदी अंक पाकर जिला टॉपर बनी। इसी स्कूल की श्रेया मौर्या ने 96.4 फीसदी अंक पाकर दूसरा स्थान पाया। संत जोसेफ स्कूल के ही अशहर इमरान ने 95.6 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के शुभांशु गुप्ता ने 95.2 फीसदी अंक पाकर चौथा स्थान पाया। वहीं केंद्रीय विद्यालय के आकिद अली ने 95 फीसदी अंक पाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। होनहार छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। बच्चों की इस कामयाबी से माता पिता भी खुश है। इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का शनिवार को करीब 2.30 बजे परीक्षा परिणाम आते ही अच्छे अंक पाने वाले छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जिले के संत जोसेफ स्कूल, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा और क्रिश्चियन स्कूल कुलपहाड़ सहित पांच अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के बच्चों का मंगलवार को परीक्षा परिणाम निकलते ही बच्चे अच्छे पाकर खुशी से झूम उठे। किसी ने दोस्तों के साथ खुशियां तो छात्रों ने माता पिता और परिवार के साथ मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा संत जोसेफ स्कूल के छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक पाकर बाजी मारी जबकि क्रिश्चियन स्कूल के बच्चे सबसे पीछे रहे। पिछले साल की तुलना में इस दफा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बेहतर रहा। बोर्ड परीक्षा में इस साल छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का दबदबा रहा। अच्छे अंक छात्र छात्राओं के घरों में जश्न जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed