फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   district panchayat chunao candidate filled nomination

प्रधान पद के लिए 2114 और जिपं सदस्य के लिए 158 उम्मीदवारों ने किए नामांकन

Sat, 03 Apr 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
district panchayat chunao candidate filled nomination
महोबा। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 15 अप्रैल को जिले में होने वाले मतदान के लिए शनिवार से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू कर दिया। चारों ब्लाकों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों की भारी भीड़ जुटी, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के
विज्ञापन

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में काउंटर बनाए गए हैं। पहले दिन प्रधान पद के लिए 2114 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 158 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रत्याशियों ने बिना तामझाम के चार समर्थकों के साथ पहुंचकर सादगी से नामांकन किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने चारों ब्लॉकों में बेरीकेडिंग कराई। सुबह आठ बजे से ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ब्लॉकों में भीड़ जुटी। कबरई ब्लॉक में 22, चरखारी में 12, पनवाड़ी व जैतपुर में 14-14 काउंटर बनाए गए। नामांकन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। नामांकन स्थलों पर पूरी तरह से नाकाबंदी की गई। चारों तरफ से बैरियर लगाकर ब्लॉक परिसरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया। मुख्य
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे महिला प्रत्याशियों की भी चेकिंग कराई जा सके। प्रत्येक प्रत्याशी व उसके समर्थक को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। तीखी धूप और उमस के बीच उम्मीदवार लंबी कतारों में लगे रहे।
कबरई ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 562, ग्राम पंचायत सदस्य के 113 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 393 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। इसी तरह चरखारी ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 483, सदस्य के 411 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 196, जैतपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 574, सदस्य के 170 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 263
और पनवाड़ी ब्लॉक में प्रधान पद 505, सदस्य के 90 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 250 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कलेक्ट्रेट में बने काउंटर में जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज तिवारी, अमित दीक्षित, रामकली श्रीवास व तेज प्रकाश शिवहरे समेत 158 उम्मीदवारों ने जिले की 14 सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। रविवार को अंतिम दिन भी प्रत्याशियों के नामांकन जमा किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन का कार्य चार अप्रैल को शाम 5 बजे तक होगा। पांच और 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी और उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रत्येक विकासखंड परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगीं और 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed