{"_id":"5f3c0f738ebc3e411324b6a6","slug":"district-hospital-got-rid-of-waterlogging-problem-in-mahoba-mahoba-news-knp5774727186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः जिला अस्पताल को जलभराव की समस्या से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः जिला अस्पताल को जलभराव की समस्या से मिली निजात
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर नहीं बना टापू
- फोटो : MAHOBA
महोबा। सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे जिला अस्पताल को आखिरकार इस समस्या से छुटकारा मिल गया है। समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी एके तिवारी की मेहनत रंग लाई। मंगलवार को हुई बारिश से अस्पताल परिसर में पानी न भरने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीस साल बाद पहली बार अस्पताल के वार्डों में पानी नहीं पहुंचा।
गौरतलब है कि आधा घंटे तक तेज बारिश होने के बाद ही जिला अस्पताल टापू बन जाता था। बीस साल से चली आ रही इस समस्या का कई अधिकारी आज तक निराकरण नहीं करा सके। बारिश होने पर जिला अस्पताल में पानी भर जाने से मरीज, तीमारदार इधर से उधर भागते थे। मरीजों के कपड़े व अन्य सामान अस्पताल के वार्डों में ही तैरने लगता था।
इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी 15 दिन पहले ने लोकनिर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ बैठककर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जलभराव की समस्या के निराकरण और अस्पताल में निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया था। जिस पर तेजी से काम शुरू हुआ और मंगलवार को एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद भी जिला अस्पताल के वार्डों, इमरजेंसी वार्ड और अस्पताल परिसर में पानी न भरने पर लोगों ने राहत की सांस ली।