{"_id":"58d55be74f1c1b870a1a41a5","slug":"disgust-at-the-sight-of-dirt-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस से नाराजगी जताते पूर्व सांसद ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत शुक्रवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने वार्डों और गैलरी को बारीकी से देखा। जगह-जगह गंदगी मिलने पर पूर्व सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस व डॉक्टरों को स्वच्छता अभियान में सहयोग के निर्देश दिए।
भाजपा के प्रचंड बहुमत के बाद प्रदेश की कमान संभालने वाले योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार की दोपहर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखी।
इस दौरान जगह-जगह गंदगी और बेड में पड़े चादर गंदे मिले जिस पर पूर्व सांसद ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह को कहा।पूर्व सांसद ने कहा कि अधिकारी भी स्वच्छता अभियान में सहयोग दे तभी कर्मचारियों और आम लोगाें में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
उन्होंने डाक्टरों से प्राइवेट प्रैक्टिस बंद कर मरीजों की सेवा करने की बात कही। सीएमएस ने बताया कि सफाई ठेकेदार की समय सीमा खत्म हो रही है। अस्पताल में बेहतर साफ सफाई रखी जाएगी।