फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Disaster friends raised their voice for their rights and entitlements

Mahoba News: हक व अधिकार के लिए आपदा मित्रों ने बुलंद की आवाज

Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Disaster friends raised their voice for their rights and entitlements
महोबा। उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन ने अपने हक और अधिकार को लेकर आवाज बुलंद की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सात सूत्री मांगों को लेकर डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोनू सेन, राघवेंद्र, नारायणदास, जीतेंद्र, कृष्ण प्रताप, दिलीप कुमार, सुषमा, अफसाना, अमन कुमार आदि ने कहा कि आपदा मित्र व आपदा सखियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने स्मार्टफोन, टेबलेट देने के साथ ही तहसील और जिलास्तर पर कार्यालय बनाने की मांग की। कहा कि मानसून सत्र के दौरान नया ड्रेस व किट उपलब्ध कराई जाए। सरकार की ओर से घोषित पांच लाख की बीमा राशि लागू करते हुए मृतक आपदा मित्र और आपदा सखियों के आश्रितों को तत्काल भुगतान किया जाए। साथ ही तहसील स्तर पर स्थाई ड्यूटी व वेतन की सरकार की ओर से व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed