फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Disabled crusher businessman, hurt by assault, commits suicide by shooting

मारपीट से आहत दिव्यांग क्रशर व्यवसायी ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Disabled crusher businessman, hurt by assault, commits suicide by shooting
मृतक संदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
महोबा। क्रशर कारोबारी संदीप सिंह ने शनिवार की शाम करीब छह बजे घर पर ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक ने एक दिन पहले झांसी जनपद के रानीपुर में छह लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

शहर के हमीरपुर चुंगी निवासी बृजराज सिंह क्रशर व पेट्रोल पंप के मालिक हैं। उनका पुत्र संदीप (32) दिव्यांग है। जो क्रशर का काम देखता था। शुक्रवार को संदीप किसी कार्य से झांसी जा रहा था। रानीपुर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दबंगों ने संदीप की घेरकर मारपीट कर दी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। घर वापस लौटने पर संदीप ने पूरी बात परिजनों को बताई लेकिन दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने से वह आहत हो गया। शनिवार की शाम करीब छह बजे संदीप ने घर में किसी के मौजूद न होने पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

घर पहुंचे परिजनों ने जब संदीप को खून से लथपथ देखा तो आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट में छह लोगों के नाम उजागर किए गए हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। रानीपुर में कुछ विवाद हुआ था। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी और शांतिभंग की कार्रवाई हुई थी। युवक ने आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed