{"_id":"6928a08930aa98d6b60b09ea","slug":"disabled-children-were-excited-to-see-the-historical-heritage-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120131-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर दिव्यांग बच्चे हुए उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर दिव्यांग बच्चे हुए उत्साहित
विज्ञापन
-एक्सपोजर विजिट के लिए 55 दिव्यांग बच्चे भ्रमण के लिए हुए रवाना
फोटो 27 एमएएचपी 08 परिचय-रहेलिया सूर्य मंदिर का भ्रमण करते दिव्यांग बच्चे। संवादसंवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/कुलपहाड़। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 55 दिव्यांग बच्चों का दल एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हुआ। इस दौरान ऐतिहासिक धरोहरों व पर्यटक स्थलों का दीदार कर दिव्यांग बच्चे उत्साहित नजर आए।
शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर नगर महोबा, ब्लॉक कबरई व चरखारी के 55 दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया। सामेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शशांक सचान ने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को ऐसे स्थान पर ले जाना है, जहां उन्हें सीखने में कुछ नयापन प्राप्त हो। इसी के तहत विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान बच्चों ने रहलिया के सूर्य मंदिर, विजय सागर पक्षी विहार आदि स्थानों का भ्रमण किया। 55 दिव्यांग बच्चों के साथ आठ स्पेशल एजूकेटर, दो केयर टेकर व चार अभिभावक बस में सवार होकर भ्रमण के लिए रवाना हुए। इस मौके पर स्पेशल एजूकेटर सुनील गोस्वामी, सुनील दीक्षित, राजकुमार मौर्य, हीरामणि, अनुपम तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे के मीना पब्लिक स्कूल के बच्चों को ऐतिहासिक खजुराहो के मंदिरों का भ्रमण कराया गया।