{"_id":"bd198e85c00b717a5596553ff9554495","slug":"disabled-children-are-also-second-to-none-cjm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग बच्चे भी किसी से पीछे नहीं : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग बच्चे भी किसी से पीछे नहीं : सीजेएम
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन कुमार सिंह ने कहा कि विकलांग बच्चे भी किसी से पीछे नहीं है, वह भी सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई व हुनर सीख रहे हैं। जरूरत है ऐसे बच्चों को रोजगार से जोड़ने की।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलवार को माया देवी आवासीय विकलांग विद्यालय चांदो में विश्व विकलांग दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही उन्हें छात्रवृत्ति दिलाई जाएगी और बच्चों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। आवासीय विद्यालय में ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है।
विकलांग भी अपने हुनर से बहुत आगे बढ़ सकते हैं। दूसरे लोगों को भी हुनर सिखा सकते हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने शासन द्वारा विकलांगों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में अधिवक्ता केशव शुक्ला, सहयोगी संस्था की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया, साहित्यकार हरिश्चंद्र पाटकर, सरगम खरे सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।