फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Director's lap Seen in village

निदेशक ने डीएम के गोद लिए गांव में देखा विकास

Mon, 28 May 2018 11:33 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 28 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Director's lap Seen in village
केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण करती निदेशक - फोटो : amarujala
महोबा। महिला कल्याण निदेशक व जिले की नोडल अधिकारी  ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालय में टंकी निर्माण समेत कई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। विकास खंड कबरई में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद निदेशक ने ग्राम पलका में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आईं महिला कल्याण निदेशक डा. अलका टंडन भटनागर ने जिलाधिकारी के गोद लिए गांव बम्हौरी गोसाई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की जानकारी लेते हुए समय सीमा के अंदर काम कराने के निर्देश दिए। ग्राम पलका में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, विधवा, वृद्धावस्था एवं विकलांग पेंशन, पेयजल एवं सूखा राहत पैकेट वितरण की जानकारी ली। खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जिन अंत्योदय कार्ड धारकों को सूखा राहत पैकेट नही मिले है उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए।  
विज्ञापन

चौपाल में निदेशक ने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। इसमें डिफाल्टर बनने की लापरवाही न करें। जिलाधिकारी सहदेव ने कहा कि जिले को निर्धारित समय तक ओडीएफ करें। जिले को डार्क जोन से निकालने के लिए मुख्यमंत्री तालाब जीर्णोद्घार योजना के तहत 101 तालाबों की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण व चौपाल में पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम राजेश यादव, सीओ जितेंद्र दुबे, बीडीओ बालगोविंद शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पीएचसी व थाना निरीक्षण के निर्देश
श्रीनगर (महोबा)। महिला कल्याण निदेशक डा. अलका टंडन ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया। पीएचसी के निरीक्षण में दवाओं की जांच की। एक दवा कुछ दिन बाद एक्सपायरी होने वाली थी जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला व वार्डों को भी देखा। प्रसव के लिए भर्ती ग्राम डिगरिया निवासी रूपा से सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद थाने के निरीक्षण में परिसर में साफ सफाई व महिला पुरुष बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने निदेशक को स्मृतिचिंह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed