फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Directives issued for strict action against illegal transportation and overloading of minerals

Mahoba News: खनिज के अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर सख्ती के निर्देश

Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Directives issued for strict action against illegal transportation and overloading of minerals
फोटो 24 एमएएचपी 13 परिचय-खनिज बैरियर के निरीक्षण में प्रपत्र देखते डीएम प्रभास कुमार। स्रोत: सू
महोबा/कबरई। जनपद में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग व बिना वैध प्रपत्रों के वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। शनिवार को डीएम प्रभास कुमार और एसपी शशांक सिंह ने कानपुर रोड स्थित खनिज बैरियर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने खनिज परिवहन से जुड़े अभिलेखों की नियमित जांच करने व बैरियर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के जरिये राजस्व को होने वाली हानि रोकी जा सके। बिना वैध प्रपत्रों के खनिज ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसपी ने बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


खनिज टास्क फोर्स समिति करे नियमित निगरानी : डीएम
अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त है। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में हुई खनिज टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को लगातार निगरानी व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित दायित्वों के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी रखें और आपसी समन्वय से अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed