फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Digital libraries will be built in 85 gram panchayats of the district

Mahoba News: जिले की 85 ग्राम पंचायतोंं में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Mon, 15 Sep 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in 85 gram panchayats of the district
महोबा। ग्राम पंचायतों में ग्रामीण छात्रों के लिए सूचना, संचार व तकनीक की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। जिले की 85 पंचायतों में यह लाइब्रेरी बनाई जाएगी। एक लाइब्रेरी को तैयार करने में चार लाख रुपये का खर्च आएगा। ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी बनाने का उद्देश्य पंचायत में सुविधा बढ़ाने के साथ ही आय को बढ़ाना भी है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में स्कूली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सभी के निर्माण पर 3.40 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इससे ग्रामीण बच्चों को तकनीकी शिक्षा व सूचना के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी सहूलियत मिल सकेगी और शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं। शासन की मंशा है कि सभी पंचायतों में युवाओं को इस तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। पहले चरण में 85 पंचायतों का चयन किया गया है। यह लाइब्रेरी पंचायत भवनों में ही संचालित की जाएगी। --------------
विज्ञापन

इस तरह होगा खर्च
महोबा। एक लाइब्रेरी को तैयार करने में चार लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें 1.30 लाख रुपये कंप्यूटर खरीदने व 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च किए जाएंगे। इसमें एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए कुल 90 हजार रुपये खर्च होंगे। साथ ही 90 हजार रुपये की दूसरे प्रकाशकों की पुस्तकें भी रखी जा सकेंगी। इसके अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जिले की 85 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कर इस पर काम किया जाएगा। -सीके वर्मा, डीपीआरओ, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed