फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees worshiped Maha Gauri, Kheer-Athai

महागौरी का पूजन कर भक्तों ने चढ़ाई खीर-अठवाई

Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
महोबा
महोबा Updated Wed, 17 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Maha Gauri, Kheer-Athai
महागौरी का पूजन कर भक्तों ने चढ़ाई खीर-अठवाईव - फोटो : अमर उजाला
महोबा। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने माता महागौरी का पूजन कर खीर अठवाई चढ़ाई। देवी मंदिरों, दुर्गा पंडालों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ कन्या भोज व भंडारे के आयोजन चलते रहे। बड़ी चंद्रिका में चल रहे नौ दिवसीय मेले में महिलाओं ने पूजा सामग्री खरीदी तो बच्चों ने झूलों आदि का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शहर की शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका गायत्री मंदिर, चिकोटा देवी मंदिर, शीतला देवी, विंध्यवासिनी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों ने भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटी। महिलाओं ने मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर खीर-अठवाई चढ़ाई। मां बढ़ी चंद्रिका मंदिर में दूर-दराज से आए भक्तों ने मां के दरबार में माता टेक मनौती मानी। सुबह की आरती में लोगों की भीड़ जुटी रही। बड़ी चंद्रिका में चल रहे विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर धार्मिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। शहर में एक सैकड़ा स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित है। पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। कमेटी के सदस्यों द्वारा पूजा-पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बूगी-बूगी व भजन कीर्तन के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार पांच पहाड़ी मंदिर में अष्टमी के मौके पर भक्तों की भारी-भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंच चुनरी व घंटा चढ़ाकर मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
महाआरती में जुटी भक्तों की भीड़
चरखारी/महोबा। नवरात्र पर्व के चलते नगर का माहौल भक्तिमय बना है। मंगलवार की रात कस्बे के झंडा चौराहा स्थित दुर्गा पंडाल में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी रही। सबसे पहले मां का शृंगार किया गया। इसके बाद हाथों में पूजा की थाली लेकर भक्तों ने मां की आराधना की। महाआरती के दौरान भक्तों ने फूलों की बारिश की कोतवाली प्रभारी रीता सिंह भी महाआरती में शामिल हुई। इस मौके पर नवदुर्गा कमेटी के राजेश खरिया, सौरभ अग्रवाल, विक्की, नीरज शुक्ला, धीरज, रज्जू, पिंकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

दशहरा के लिए बनकर तैयार हुआ रावण का पुतला
महोबा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा। शहर के डाक बंगला मैदान में बड़े पर्दे पर रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। दशहरा के दिन विशाल रावण के पुतले का दहन होगा। दहशरा को लेकर 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया गया है। जो तेज आतिशबाजी के साथ दहन होगा। दशहरा पर्व पर पुतले का दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed