{"_id":"6534110d5ef4cc78240994a4","slug":"devotees-made-a-vow-by-worshiping-kalratri-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2322-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कालरात्रि की आराधना कर भक्तों ने मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कालरात्रि की आराधना कर भक्तों ने मांगी मन्नत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शारदीय नवरात्र को लेकर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। जगह-जगह स्थापित दुर्गा पंडालों में सुबह-शाम हो रही आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है। शनिवार को भक्तों ने मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना कर मन्नतें मांगी। देर शाम तक देवी मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ जुट रही है। यहां भोर से ही महिलाओं के जत्थे पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। जिले के अलावा बुंदेलखंड व मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सागर, रीवा आदि जिलों से भक्त मां के दरबार में माथा टेकने के बाद नौ दिवसीय मेले का आनंद उठा रहे हैं। शहर के महेश्वरी माता मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सोनम नगायच, अंजलि पचौरी, अंजना श्रोतीय, शोभा, उपासना आदि मौजूद रहीं।
खरेला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के दुर्गा पंडाल में शुक्रवार की रात रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रीनगर संवाद के अनुसार शारदीय नवरात्र पर 25 पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन को लोगों की भीड़ जुट रही है।