फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees gathered to perform Jalabhishek of Lord Shiva, cheers resonated

Mahoba News: भगवान शिव के जलाभिषेक को जुटे भक्त, गूंजे जयकारे

Tue, 29 Jul 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to perform Jalabhishek of Lord Shiva, cheers resonated
महोबा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयोंं में भक्तोंं की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान भक्तोंं ने भगवान शिव का जल, दूध, शहद से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन शिव मंदिरोंं में भक्तोंं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। शहर के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर, उमंगेश्वर मंदिर, शिवतांडव मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर समेत प्रमुख शिवमंदिरोंं में भोर से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बेलपत्र, धतूरा अर्पित किया। इस दौरान शिवालय घंडा घड़ियाल व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। सबसे ज्यादा भीड़ बलखंडेश्वर मंदिर में रही। यहां मंदिर से 200 मीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था कराई गई। इससे जाम की स्थिति नहीं बन सकी। घरोंं और मंदिरोंं में पूरे दिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण व धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।
विज्ञापन

-------------
कुलपहाड़/चरखारी। सावन मास में जगह-जगह कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। कस्बा कुलपहाड़ में 11 कांवड़ियों ने मां बाघविराजन धाम से कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा में डीजे की धुन पर बज रहे शिवगीतों पर भक्त जमकर थिरके। जगह-जगह कांवड़ियोंं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बस स्टैंड मेंं नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, शोभित सोनी, दुर्गेश आदि ने कांवड़ यात्रा का स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया। चरखारी संवाद के अनुसार सोमवार को कांवड़ यात्रा वीपार्क से शुरू हुई। जो बटुक भैरवनाथ मंदिर पहुंची। यहां शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में शिवचरण गुप्ता, अमित पटैरिया, जानकी सोनी, राजू साहू समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed