फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Devotees gathered faith on Devotthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर वृंदावनमय हुआ चरखारी का नजारा

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered faith on Devotthan Ekadashi
चरखारी (महोबा)। देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गोवर्धन नाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। 08 कृष्ण मंदिरों के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। पूरे दिन लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में 108 कृष्ण मंदिरों और कमल दल से आच्छादित सप्त सरोवरों की नैसर्गिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहीं वजह है कि चरखारी को बुंदेलखंड का कश्मीर कहा जाता है। यहां दिवाली के दूसरे दिन से एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक गोवर्धन नाथ जू मेले में सबसे ज्यादा भीड़ देवोत्थान एकादशी पर होती है। सोमवार को दूर-दराज के गांवों व पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से महिलाएं ट्रैक्टर, ऑटो व निजी वाहनों से गोवर्धन्नाथ जू मंदिर परिसर पहुंची। पूजा- अर्चना की।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी ने बताया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही सभी देवता शयन में चले जाते हैं और देवोत्थान एकादशी के दिन तुलसी विवाह के साथ ही सभी देवताओं के जागरण का दिन माना जाता है। आज से हिंदू धर्म में सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये तक में बिका एक गन्ना
महोबा। देवोत्थान एकादशी पर गन्ने का महत्व अधिक होने से खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने अस्थाई दुकान लगाकर बिक्री की। दस रुपये से लेकर 50 रुपये तक का एक गन्ना बिका। पूजा सामग्री में चने की भाजी, बेर, मूंग की कोसे, मकुइया आदि शामिल रहा। लोगों ने घरों में गन्ने का मंडप बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बच्चों ने पटाखा व फुलझड़ी चलाकर पर्व की खुशियां मनाईं।

देवोत्थान एकादशी पर गोवर्धन्नाथ मंदिर की परिक्रमा करतीं महिलाएं।

देवोत्थान एकादशी पर गोवर्धन्नाथ मंदिर की परिक्रमा करतीं महिलाएं।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed