{"_id":"583886814f1c1b262413d9ab","slug":"devgnpura-in-kho-kho-kabaddi-kilhua-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में देवगनपुरा, कबड्डी में किल्हौआ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में देवगनपुरा, कबड्डी में किल्हौआ विजेता
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन करते बीएसए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन नौ न्याय पंचायतों के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवगनपुरा में आयोजित बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित
कुमार ने दीप जला कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। खेलकूद से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है।
इसके बाद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर बालिका दौड़ में कन्या प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अर्चना ने बाजी मारी। प्राथमिक विद्यालय तेइया की वर्षा को
दूसरा और कन्या प्राथमिक विद्यालय देवगनपुरा की कविता को तीसरा स्थान मिला।खो-खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवगनपुरा विजेता रहा। भरवारा को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय किल्हौआ ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो की टीम को हरा कर जीत
दर्ज की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार, संजय विक्रम सिंह, ब्लाक्रीड़ा शिक्षक कन्हैया लाल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश पाठक, धनीराम वर्मा, ग्राम प्रधान हीरालाल, ग्राम प्रधान देवगनपुरा रमेश व छात्र छात्राएं मौजूद रही। इस मौके पर एबीआरसी डा. उमाशंकर कौशिक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।