फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Detainees made 400 masks, given to roadways

बंदियों ने बनाए 400 मास्क, रोडवेज को दिए गए

Thu, 16 Apr 2020 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Detainees made 400 masks, given to roadways
उप कारागार में सिलाई मशीन चलाकर मास्क बनाते बंदी - फोटो : MAHOBA
महोबा। उप जिला कारागार महोबा के बंदियों ने 400 मास्क बनाकर दूसरों के लिए मिशाल पेश की है। बंदी दिनरात उप कारागार में सिलाई मशीन चलाकर मास्क तैयार कर रहे हैं। उनके बनाए गए 400 मास्क रोडवेज को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

जेलर भोलानाथ मिश्रा के निर्देशन पर सिलाई करने वाले तीन कारीगरों ने जेल में मास्क बनाना शुरू कर दिया। बंदी एक दिन में सौ मास्क तैयार करते हैं। एक सप्ताह के अंदर करीब 600 मास्क तैयार किए हैं। इन मास्कों को जेलर ने एआरएम महोबा एके जैन को सौंप दिए हैं। जिससे रोडवेज का हर कर्मचारी मास्क का प्रयोग करने लगा है।
विज्ञापन

जेलर ने बताया कि संजय, सईद और देशराज तीन बंदी सिलाई मशीन चलाना जानते हैं। जो जेल में मशीन चलाकर मास्क बना रहे हैं। इस काम को करने के लिए बंदी सुबह से जुट जाते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी मुफ्त में मास्क तैयार करा सकता है। सिर्फ मास्क बनाने के लिए धागा और कपड़े का इंतजाम करते दे। जेलर ने बताया कि एआरएम ने एक हजार मास्क की मांग की है। जिसमें से अभी तक 400 मास्क के रूप में पहली खेप सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed