Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sisters applied a tilak and prayed for their brothers' long life.

Mahoba News: तिलक लगा बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sisters applied a tilak and prayed for their brothers' long life.
फोटो 11 एमएएचपी 02 परिचय-भाई दूज पर भाई का तिलक करती बहन। संवाद
महोबा। शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भाई दूज का पर्व पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। त्योहार पर भाई-बहन के प्रेम व अटूट रिश्ते की झलक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंटकर उनके प्रति स्नेह जताया और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों को घर आमंत्रित किया। इसके बाद तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार व आशीर्वाद देकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कई परिवारों में एक साथ बैठकर भोजन करने और आपसी मेल-मिलाप का सिलसिला चलता रहा। उधर त्योहार को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही। मिठाई, कपड़े व उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। भाई दूज ने पारिवारिक रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनत्व की मिठास घोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed