Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drivers on the Bundelkhand Expressway will now undergo medical check-ups.

Mahoba News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर अब चालकों का होगा मेडिकल चेकअप

Wed, 11 Nov 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drivers on the Bundelkhand Expressway will now undergo medical check-ups.
महोबा। जनपद से गुजरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब सफर से पहले वाहन चालकों का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। चालकों को एक्सप्रेसवे पर वाहन की निर्धारित गति सीमा का भी पालन करना होगा। शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। नियमों का पालन न करने पर वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जनपद चित्रकूट से राजधानी दिल्ली तक का सफर निर्बाध यात्रा से आठ से नौ घंटे में पूरा होता है। 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बने 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का संचालन 16 जुलाई 2022 से शुरू हुआ था। यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जिले से होकर गुजरा है। फिलहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन औसतन एक हजार से 1,100 छोटे-बड़े वाहन फर्राटा भरते हैं।
विज्ञापन

जनपद आगरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे के बाद शासन की ओर से प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की जांच की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी अब वाहन ले जाने से पहले चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यह भी जांच की जाएगी कि चालक ने मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर वाहन की निर्धारित गति सीमा का पालन कराना भी अनिवार्य होगा। उधर, एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि शासन के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। नियमों के तहत ही वाहन चालक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed