फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstration of women to remove liquor vend from the village

Mahoba News: गांव से शराब ठेका हटवाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of women to remove liquor vend from the village
महोबा। ब्लॉक कबरई के खम्हरिया गांव में देसी शराब की दुकान का संचालन किए जाने से ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन

घरेलू सामान बेचकर शराब पीकर घर आ रहे पतियों से आजिज महिलाएं शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। ठेके में अपना ताला भी जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। बुधवार को भी महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
थाना खन्ना के खम्हरिया गांव में देसी शराब की दुकान बस्ती में संचालित है। महिलाओं ने कहा कि इससे गांव की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इतना ही नहीं ग्रामीण शराब पीकर घरों में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हीं सब कारणों से नाराज सौ से अधिक महिलाएं मंगलवार की रात शराब दुकान पहुंचीं और हो-हल्ला किया। इस दौरान ठेके में ताला जड़ते हुए ठेका संचालक को खदेड़ लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुलारी, गिरजा, राजाबाई, राजकिशोरी, कुसमा, सुनीता आदि महिलाओं का कहना है कि जब तक गांव से दुकान नहीं हटाई जाती वह आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने मिलावटी शराब बेचने का आरोप भी लगाया।
उधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि ग्रामीण शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed