फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstration of women and children with empty utensils

Mahoba News: महिलाओं-बच्चों का खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन

Sat, 08 Jun 2024 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 08 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of women and children with empty utensils
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के आनंदपुरा व बडेराखुर्द गांव में भीषण गर्मी के बीच जलसंकट गहरा गया है। यहां पेयजल को लेकर मारामारी मची है।
विज्ञापन

कहीं हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं तो किसी मोहल्ले में पानी के टैंकर ही नहीं पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर महिलाओं और बच्चों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत बडेराखुर्द के अंतर्गत बडेराखुर्द और आनंदपुरा दो गांव आते हैं। दोनों गांव की आबादी करीब ढाई हजार है। गांव में पानी का मुख्य स्रोत हैंडपंप हैं। दोनों गांव में करीब 31 हैंडपंप लगे हुए हैं। इसमें से 12 हैंडपंप से पानी निकल रहा है जबकि 19 हैंडपंप में कुछ खराब पड़े तो कुछ में पाइप ही नहीं है और कुछ सूख गए हैं।
विज्ञापन

कहने को तो जल संकट को दूर करने के लिए के गांव में ग्राम पंचायत की ओर से एक पानी का टैंकर चलाया जा रहा है। जो करीब चार चक्कर लगाकर अपनी औपचारिकता पूरी कर देता है। दो गांवों के बीच एक टैंकर का पानी काफी नहीं है। गांव में कुछ स्थानों पर नमामि गंगे के तहत नल कनेक्शन भी है लेकिन कभी नलों में एक बूंद पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ जैतपुर मूलचंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। गांव में जाकर एक-एक हैंडपंप को चेक कराएंगे। जो हैंडपंप खराब हैं, उन्हें सही कराया जाएगा। इसके साथ ही पानी टैंकर के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed