{"_id":"64b8320363a509d54f051934","slug":"demonstration-of-farmers-in-collectorate-demanding-crop-insurance-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-397-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फसल बीमा की मांग को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। दैवीय आपदाओं के प्रकोप से जूझ रहे बुंदेले किसानों की समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन आगे आया है। बुधवार को यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में डीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं होती तो वह हाईवे पर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पकंज तिवारी ने कहा कि किसान इस समय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। खरीफ फसल के दौरान अधिकांश किसानों ने बीमा कराया था लेकिन बीमित किसानों के क्लेम का आज तक भुगतान नहीं किया गया। किसानों की तमाम पॉलिसियां निरस्त कर दी गईं। जिसके लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराई जाए। उन्होंने सरकारी केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत खरीदी गई रबी फसल का किसानों को भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने सरकारी केंद्रों पर किसानों के स्थान पर बिचौलियों का अधिक माल खरीदने का आराेप लगाया। जिसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में मनीष तिवारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपा सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकृपाल यादव, रामकिशुन शर्मा, अखिलेश रावत, किरन पाठक, चतुर्भुज पटेल, वंशगोपाल यादव समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनियों के कर्मचारियों से अधिकारी साठगांठ करके बैठे हैं। जिससे किसानों का भुगतान रुका हुआ है। चना, लाही आदि फसलों का एमएसपी योजना के तहत दो-दो महीनों से किसानों का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने बुधवार को किसानों के साथ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से विरमा भवन में मुलाकात की। उन्होंने प्रभारी मंत्री को जिले के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। फसल बीमा व दैवी आपदा की धनराशि अधिकांश किसानों को आजतक नहीं मिली। प्रभारी मंत्री ने किसानों की समस्या का हरहाल में निस्तारण कराने का भरोसा दिया।