{"_id":"6887d02fbfc9a668fb0109d7","slug":"demand-to-stop-arbitrariness-of-cyber-cafe-operators-mahoba-news-c-225-1-mah1002-116585-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: साइबर कैफे संचालकों की मनमानी रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: साइबर कैफे संचालकों की मनमानी रोकने की मांग
Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कॉलेजों ने ऑनलाइन एडमिशन के लिए फार्म भरने में मनमाना शुल्क वसूले जाने से एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। सोमवार को पदाधिकारियों ने एसडीएम डाॅ. प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंप अधिक शुल्क वसूलने वाले साइबर कैफे संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक पवन कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि छात्रों से साइबर कैफे संचालक कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन फार्म भरने के नाम पर विद्यार्थियों से निर्धारित कॉलेज फीस के अलावा 250 से 350 रुपये अधिक वसूल रहे हैं। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग रखी कि कॉलेज के आसपास खुले साइबर कैफे संचालकों की मनमानी पर राेक लगाते हुए दुकानों को यहां से हटाया जाए। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिया। ज्ञापन सौंपने वालोंं में मनीष कुमार, अजय राज सिंह, राजेश कुशवाहा, पंकज, मोहित कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव, इंद्रकुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।