{"_id":"e30f41255f682ae559b48a068d338444","slug":"demand-to-change-electricity-roaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत रोस्टर बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत रोस्टर बदलने की मांग
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती से नाराज होकर सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपा। इसमें बताया कि महोबा जिले में विद्युत आपूर्ति बहुत कम दी जा रही है। शाम सात बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाती है। रात में भी कई बार बिजली जाती है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। कहा कि दो दिन में रोस्टर न बदला तो सभी कार्यकर्ता धरना देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान रोस्टर को तुरंत बदलने का आवश्यकता है। नए रोस्टर के लिए शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक एवं सुबह आठ से 12 बजे दोपहर तक बिजली दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने में जिला संयोजक संजय प्रताप सिंह, सह जिला संयोजक आकाश कुशवाहा, गौरव गौड़, गौरव साहू, आयीष यादव, नरेंद्र द्विवेदी, राजकुमार, शिवम यादव, अनिल वर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन