{"_id":"5f2309528ebc3e63da15956e","slug":"deadly-attack-on-vegetable-seller-with-ax-condition-critical-in-mahoba-mahoba-news-knp574068767","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: सब्जी विक्रेता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: सब्जी विक्रेता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडवारा में खुन्नस के चलते दबंग युवक ने सब्जी विक्रेता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम अंडवारा निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा पुत्र गोपीचंद्र की पत्नी ने 20 दिन पहले गांव के ही बृजेंद्र राजपूत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों में सुलह कराकर मामला शांत करा दिया था। छेड़खानी का आरोप लगाने पर बृजेंद्र हरिशचंद्र से खुन्नस मान बैठा। बुधवार की शाम हरिश्चन्द्र गांव में सब्जी बेच रहा था, तभी बृजेंद्र ने पीछे से कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया।
परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले गए। वहां से डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता गोपीचंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बृजेंद्र राजपूत के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।