{"_id":"62accf519111601e893a58db","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-accused-of-murder-mahoba-news-knp7029113196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
कस्बा बेलाताल के मऊपुरा निवासी छिद्दी अहिरवार का पुत्र आजाद उर्फ कल्लू (20) गुरुवार को पड़ोस के एक युवक के साथ बरात में शामिल होने गया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता छिद्दी ने बताया कि वह अपने दो पुत्रों के साथ दिल्ली में मजदूरी करता है। एक जून को भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित घर लौटा था। 17 जून को दिल्ली जाना था। गुरुवार को पड़ोस में एक शादी थी। एक व्यक्ति उसके बेटे को इस शादी में ले गया था। अगले दिन उसका शव मिला। पुत्र का शव देख मां फूला अचेत हो गई। मृतक तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों बहनों और भाई की शादी हो चुकी है।
पिता का आरोप है कि गांव की एक लड़की उसके पुत्र को फोन करती थी। उसने अपने पुत्र को मना किया था और अपने साथ दिल्ली ले गया था। इसी खुन्नस में हत्या की गई।
विज्ञापन
बेेलाताल चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।