{"_id":"630bb009e881477afb0e1564","slug":"ddkkd-mahoba-news-knp71514786","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : कोल्ड ड्रिंक पीकर फंदे पर लटके थे प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : कोल्ड ड्रिंक पीकर फंदे पर लटके थे प्रेमी युगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अजनर में फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल ने जान देने से पहले कोल्ड ड्रिंक पी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के पेट में लिक्विड पाया गया है। मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। डॉ. योगेंद्र राजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम से चार-पांच दिन पहले दोनों की मौत हुई थी।
बमनौरा गांव निवासी रामा रैकवार के अजनर स्थित मकान में शनिवार को उनके बेटे सोनू (18) और भांजी (17) के शव फंदे पर लटके मिले थे। सोनू और किशोरी 16 अगस्त को लापता हो गए थे। लड़की के पिता ने रामा से फोनकर पर पुत्री की जानकारी ली थी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा था। लापता होने के 11वें दिन दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार-पांच दिन पहले मौत की पुष्टि हुई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि छह-सात दिन इधर-उधर घूमने के बाद दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली थी।
रामा ने बताया कि अजनर वाले मकान की एक चाभी बड़े पुत्र परमलाल और दूसरी सोनू के पास रहती थी। रामा के मकान के पास केवल धरमदास का मकान है। वह भी तीन दिन पहले रिश्तेदारी में चले गए थे। शनिवार को लौटे तो रामा के मकान से बदबू आने की सूचना दी थी। थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिंह का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।