फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Day-long sunshine followed by evening drizzle increased the humidity

Mahoba News: दिन भर धूप, शाम को बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

Fri, 24 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Day-long sunshine followed by evening drizzle increased the humidity
-दो घंटे बिजली गुल रहने से परेशान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम की बेरुखी से शुक्रवार को लोग परेशान रहे। पूरे दिन धूप निकली रही। शाम के समय बूंदाबांदी से उमस बढ़ गई। गर्मी से बेहाल लोग पसीना-पसीना होते रहे। इस बीच दो घंटे की बिजली कटौती ने समस्या को और बढ़ा दिया।

शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे लेकिन नौ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से लोगों को तीखी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय भी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा। इस बीच बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। बिजली के अभाव में कूलर-पंखे ठप रहने से लोग पसीना-पसीना होते रहे। हालांकि, शाम के समय अचानक आसमान में बादल छाने के साथ कुछ देर बूंदा-बांदी हुई। इससे उमस का सितम बढ़ गया। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 73 फीसदी और हवाओं की रफ्तार सात किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि आगामी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार को बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed