फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Daughter broke away before the funeral of the father

बेटी को विदा करने से पहले उठी पिता की अर्थी

Mon, 27 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 27 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Daughter broke away before the funeral of the father
रोते बिलखते परिजन, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक शादी समारोह से रविवार रात लौट रहा व्यक्ति साइकिल समेत नाले में गिर गया। पूरी रात नाले में पड़ा रहने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को मृतक की पुत्री की शादी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कस्बा खरेला के मोहल्ला हले निवासी कामता पाल (38) पुत्र टुंडा उर्फ हरनाथ पाल की पुत्री रचना (19) की सोमवार को शादी थी। रविवार की रात कामता पड़ोस के मोहल्ला जालिब में शिवराम पाल के यहां आयोजित मंडप कार्यक्रम में शामिल होने गया था। खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे कामता साइकिल से घर वापस लौट रहा था। अंधेरा होने की वजह से वह सड़क किनारे बने गहरे नाले में साइकिल समेत गिर गया।
विज्ञापन



सुनसान स्थान होने से कामता पूरी रात नाले में पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने कामता को नाले में देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली चरखारी प्रभारी बलजीत सिंह व खरेला थाना प्रभारी रमेशचंद्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से शादी के घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खरेला। घर में शादी की खुशियां, बेटी के हाथों में लगी मेंहदी और बारात के आने की चल रही तैयारियां पल भर में काफूर हो गईं। बेटी को डोली में बैठाकर विदा करने से पहले ही पिता की अर्थी निकलने से हर किसी की आंखें नम हो गईं। हर कोई मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाता रहा, लेकिन पांच बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठने से उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

27 फरवरी को बारात आनी थी। मंडप और मातृपूजन की रस्में पूरी हो चुकी थीं। बारात के आने की तैयारियां की जा रही थीं। सोमवार की सुबह जैसे ही कामता पाल की मौत की खबर परिजनों व रिश्तेदारों को मिली चाराें ओर मातम छा गया। बेटी को डोली में बैठाकर विदा करने से पहले पिता की अर्थी उठने से हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े पिता की मौत से शादी भी टाल दी गई है।



मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे कामता की मौत से पत्नी भगवती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी बेटी रचना की शादी के साथ नेहा (17), मंजू (14), दीपिका (12), संगीता (06) व डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र नरेंद्र की परवरिश कैसे होगी। इसकी चिंता पत्नी को सता रही है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed