फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Data feeding work speeded up, 5,569 farmers will soon get relief amount

Mahoba News: डाटा फीडिंग का काम तेज, जल्द मिलेगी 5,569 किसानों को राहत राशि

Sat, 03 Feb 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Data feeding work speeded up, 5,569 farmers will soon get relief amount
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 की बर्बाद हुई रबी सीजन की फसल की राहत राशि किसानों के खातों में भेजने के लिए डाटा फीडिंग का काम तेज हो गया है। किसानों के खातों को दुरुस्त कराया जा रहा है। शासन से 1.08 करोड़ की राशि भी भेज दी गई है जो जल्द ही 5,569 किसानों के खातों में पहुंचेगी।
वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के कारण एक लाख से अधिक किसानों की फसलें प्रभावित हुईं थीं। दैवीय आपदा राहत कोष से मुआवजा दिए जाने के लिए बर्बाद फसल का मुआयना किया गया था। आधार कार्ड लिंक न होने और फीडिंग का काम सही न होने के कारण वर्ष 2021-22 में 4,363 किसानों के खातों में राहत राशि नहीं पहुंची जबकि वर्ष 2022-23 में 1,206 किसानों के खातों में राहत राशि नहीं पहुंची।
विज्ञापन

बजट का अभाव होने के कारण किसानों को राहत राशि देने में दिक्कत आई। तीन दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की समीक्षा की थी और महोबा समेत 17 जिलों के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने के मामले में लापरवाही बरतने पर जवाब-तलब किया था। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। किसानों के डाटा फीडिंग का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर प्रभावित किसानों के खातों में राहत राशि पहुंचने की उम्मीद है। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश का कहना है कि किसानों के डाटा फीडिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। बजट आ गया है। जल्द ही किसानों के खातों में राहत राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed