{"_id":"68dadfc1086e29ad870ab3ed","slug":"data-feed-of-83-students-on-u-dise-portal-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118477-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: यू-डायस पोर्टल पर 83 फीसदी छात्रों का डाटा फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: यू-डायस पोर्टल पर 83 फीसदी छात्रों का डाटा फीड
Tue, 30 Sep 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
महोब। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस वर्ष छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। अब तक 83 फीसदी छात्रों का डाटा फीड किया जा चुका है। हालांकि, अभी 17 फीसदी विद्यार्थियों का डाटा फीड होना शेष है। इनमें से अधिकांश छात्र ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड नहीं हैं।
जनपद में परिषदीय व माध्यमिक 883 सरकारी व 374 निजी शिक्षण संस्थाएं, 23 एडेड शिक्षण संस्थाएं व 22 मदरसे संचालित हैं। जिसमें 840 परिषदीय स्कूल व कक्षा एक से आठ तक 272 निजी स्कूल हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों की संख्या 87,331 है। जिसमें से अभी तक 72,501 छात्र-छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर पंजीकृत है। ऐसे में जनपद महोबा में 83 फीसदी छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र में यू डायस पोर्टल के तीनों माड्यूल प्रोगेशन, स्कूल प्रोफाइल, अध्यापक व छात्र माड्यूल अपडेट की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हो गई थी। जिन छात्रों के आधार कार्ड नहीं है। उनके लिए सभी ब्लॉकों के बीआरसी कार्यालय में शिविर लगाए जा रहे हैं।
बीएसए राहुल मिश्रा का कहना है कि जिन छात्रों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर फीड नहीं है, उसे भी जल्द ही फीड कराया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।