{"_id":"6193fdcdcf73950167363bbe","slug":"dabangs-beat-up-father-son-uproar-in-kotwali-mahoba-news-knp66439649","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने अनुसूचित जाति के पिता-पुत्र को पीटा, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने अनुसूचित जाति के पिता-पुत्र को पीटा, कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के बाहर पीड़ित परिवार के साथ विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के चुरारी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने अनुसूचित जाति के दिव्यांग समेत उसके परिजनों को बंदूक की बटों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चुरारी गांव निवासी दिव्यांग बारेलाल अहिरवार ने बताया कि मंगलवार को किसी कार्य से पंचायत भवन ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र से मिलने गया था। तभी गांव के पूर्व प्रधान ने परिजनों के साथ मिलकर बारेलाल को बंदूक की बटों से पीटकर घायल कर दिया। बचाने दौड़े उसके पुत्र आशाराम को भी मारापीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच तीन लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। पुलिस ने शांत कराया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।