फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dabangon ne chaar ka peeta in mahoba

महोबाः दबंगों ने दंपत्ति समेत चार को पीटकर किया लहूलुहान

Wed, 12 Aug 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
dabangon ne chaar ka peeta in mahoba
महोबा। ग्राम रैपुराकला में दबंगों ने दंपत्ति समेत चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। गांव के निवासी शिवप्रसाद पुत्र धनीराम के भतीजे विपिन का कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर उन लोगों ने विपिन से रंजिश मान ली।
विज्ञापन

मंगलवार रात आधा दर्जन लोगों ने विपिन की पिटाई कर दी। उसने घर में परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन परिजनों नेे टाल दिया। बुधवार सुबह तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग विपिन के घर पर आ धमके और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दौड़े शिवप्रसाद, पत्नी रामदेवी व पिता धनीराम पर भी दबंगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर चारों को घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed