फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Czech man died from drowning in a dam, student missing

चेकडैम में डूबने से युवक की मौत, छात्र लापता

Wed, 06 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 06 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Czech man died from drowning in a dam, student missing
चेकडैम में बालक व युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
चेकडैम में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से एक छात्र डूब गया। नित्यक्रिया के लिए जा रहा एक युवक भी छात्र को बचाने में चेकडैम में गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई, जबकि छात्र अभी तक लापता है। उसकी गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बछेछदर खुर्द निवासी नरेंद्र (10) पुत्र रामकिशुन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार को गांव के बाहर चेकडैम में नहाने गया था। तभी चेकडैम में डूबने लगा। वहां से निकल रहे मिहीलाल (20) पुत्र खिल्लू ने उसे बचाने के चेकडैम में रस्सी डाल दी। जैसे ही नरेंद्र रस्सी पकड़ कर किनारे की तरफ आने लगा अचानक रस्सी टूट गई।
विज्ञापन


झटका लगने से किनारे खड़ा मिहीलाल भी चेकडैम में गिर गया। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने गांव में सूचना दी। बांध पहुंचे ग्रामीण दोनों की तलाश में जुट गए, लेकिन पानी का बहाव देखकर पीछे हट गए। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी रामयश गौतम, तहसीलदार रामजी और कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब तीन किमी की दूरी तक बांध में चार स्थानों पर जाल लगवा दिया। गोताखोर देर शाम तक सिर्फ मिहीलाल का शव तलाश सके थे। अधिकारियों ने बांदा से गोताखोर बुलाएं हैं। उनके आने के बाद गुरुवार को बालक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed