{"_id":"63a34f54f95d72056f0a4676","slug":"current-se-kisan-ki-maut-mahoba-news-knp734753487","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, साथी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत, साथी झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के बरेंडा बुजुर्ग गांव में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बचाने दौड़ा पड़ोसी किसान भी झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बरेंडा बुजुर्ग निवासी बलवंत सिंह (25) के पिता जयहिंद की सात वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह खेती-किसानी करके परिवार चला रहा था। मंगलवार की रात वह खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी खेत के पास से जमीन पर पड़ी केबल में कट होने से करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख पड़ोसी किसान रविंद्र सिंह बचाने दौड़ा तो वह भी झुलस गया। आसपास खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और केबल काटी।
गंभीर हालत में दोनों किसानों को सीएचसी पनवाड़ी लाया गया। जहां डॉक्टर ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया। एक वर्ष पहले मृतक की शादी हुई थी। जिसके कोई संतान नहीं है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।