{"_id":"61ad0112986cc3753a14ac98","slug":"curb-the-incidents-of-murder-and-rape-sp-mahoba-news-knp6679116183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाएं अंकुश- एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाएं अंकुश- एसपी
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह की अध्यक्षता में रविवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें अवैध रूप से शस्त्र रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि हत्या, दुष्कर्म, डकैती और चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। साथ ही कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखें। शातिर अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। जेल से जमानत पर निकलने वाले अपराधियों की कड़ी निगरानी रखी जाए। पुराने मामलों व लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने, ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने और वारंटियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी आरके गौतम, सीओ चरखारी उमेशचंद्र, सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह के अलावा सभी कोतवाली व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित
कम समय में बेहतर पुलिस प्रबंधन कर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसपी ने निरीक्षक विनोद प्रजापति, एसआई मोहम्मद जाकिर हुसैन, गौरव तिवारी, सुनील कुमार तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अश्विनी प्रसाद पांडेय, देवेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह और कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार व पुष्पेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पैरोकारों के साथ की बैठक
एसपी सुधा सिंह ने सभी थानों के कोर्ट पैरोकारों और मुंशियों के साथ बैठक की। इसमें न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने और कोर्ट में उनकी प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि सभी पैरोकार व मुंशी पुलिस स्तर से कोर्ट के कामकाज में किसी भी तरह की देरी न करें। थानों के मुंशी महत्वपूर्ण मामलों की एक अलग से डायरी बनाएं और उसे सूचीबद्ध करके रखें, जिससे अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके।