{"_id":"63373b851bba906c026c569e","slug":"cultural-mahoba-news-knp721026657","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः फिल्म में दिखेगी आल्हा-ऊदल की वीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः फिल्म में दिखेगी आल्हा-ऊदल की वीरता
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के लिए रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर की जानकारी लेते डायरेक्टर।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। आल्हा-ऊदल की वीरता, शौर्य व बुंदेली वादियों की नैसर्गिक सुंदरता जल्द ही रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। शूटिंग वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है। चार करोड़ रुपये की लागत से पांच भाषाओं में यह फिल्म बनेगी। अक्तूबर माह से शूटिंग शुरू होगी।
दक्षिणी क्रांतिकारी फिल्मों के प्रसिद्ध डायरेक्टर, तारे जमीं पर, काफिला जैसी फिल्में बना चुके मुकेश चौकसे व अभिनेत्री प्रीति चौकसे ने शुक्रवार को आल्हा चौक में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने आल्हा-ऊदल की वीरता पर फिल्म बनाने के लिए रहेलिया, खकरामठ, दिसरापुर, कीरत सागर, मदन सागर स्थान देखे हैं। आल्हा-ऊदल की वीरता की कहानियां बचपन में सुनीं थीं। पांच साल पहले आल्हा-ऊदल पर फिल्म की तैयारी शुरू की थी। फिल्म में आल्हा-ऊदल के जन्म से लेकर दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान से हुए युद्ध व अन्य महत्वपूर्ण तथ्य को शामिल किया गया है।
आल्हा की भूमिका दक्षिणी हीरो सुमन तलवार, ऊदल का किरदार फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश जायसवाल और मुख्य अभिनेत्री का किरदार प्रीति चौकसे निभाएंगी। फिल्म में कहानी के किरदार के अनुसार अभिनेता शक्ति कपूर, रंजीत, शिवा राजकुमार, गुलशन ग्रोवर और हेमा मालिनी भूमिका निभाएंगी। संगीतकार सूरज नागर व गीतकार समीर को चुना गया है। उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के कलाकारों के साथ यहां की लोक परंपरा से जुड़े कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा।