फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

हवन-पूजन कर मनाई परशुराम जयंती

Tue, 03 May 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
cultural
हवन में आहूतियां देते लोग। - फोटो : MAHOBA
महोबा/चरखारी। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन

शहर में पुराने बस स्टैंड के समीप पालिका प्रशासन द्वारा तैयार कराई गई परशुराम प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन दिलाशा तिवारी, प्रतिनिधि सौरभ तिवारी मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बटुक भैरवनाथ मंदिर में विधि-विधान से मनाया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष जुगल किशोर द्विवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार है। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, शिवकुमार गोस्वामी, अरविंद तिवारी, भागीरथ नगायच, आशीष तिवारी आदि ने हवन-पूजन में आहुतियां दीं।

कुलपहाड़ में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान हवन-पूजन, कीर्तन व भंडारा हुआ। श्रीनगर संवाद के अनुसार परशुराम जयंती पर गिलिंडा हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद तिवारी, अनिल रावत, पुष्पेंद्र नायक, अमित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed