फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

हाथ में पूजा का थाल, मन में आस्था, मां के जयकारे

Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
cultural
हमीरपुर। सरीला क्षेत्र के भेंड़ी गांव स्थित मां माहेश्वरी मंदिर में शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन भीड़ रही। परिसर में लगने वाला वार्षिक मेला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

मेला विकास समिति के अध्यक्ष प्रधान धीरज सिंह चौहान, अरुण द्विवेदी व संजय द्विवेदी ने बताया कि दुकानदारों को पानी, बिजली, सफाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 10 अप्रैल को जवारे व सांग यात्रा निकाली जाएगी। सुमेरपुर संवाद के मुताबिक गायत्री तपोभूमि, विंध्यवासिनी मंदिर, पाथामाई मंदिर, बांक के मौहर देवी मंदिर, इंगोहटा के त्रिशक्ति मंदिर, देवगांव के कामाख्या मंदिर, बिदोखर मेंदनी के पाथामाई मंदिर, बिदोखर पुरई के काली माता मंदिर में भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। गहरौली संवाद के अनुसार बड़ी देवी मंदिर में लोगों ने जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

राठ में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने हवन-पूजन के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। चौराहों व बाजार सहित सभी प्रमुख स्थानों पर लोगों को चंदन लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, सह मंत्री राजनारायण गोस्वामी, नगर अध्यक्ष यशोवर्धन दिहुलिया, मंत्री उपेंद्र शर्मा, सहमंत्री दीपेंद्र परिहार, बजरंग दल नगर संयोजक अजय हिंगवासिया, सह संयोजक सचिन शमा मौजूद रहे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार ठडेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी श्यामानंद की अध्यक्षता में हवन-पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed