{"_id":"604a4f1d8ebc3ef10a33231c","slug":"cultural-mahoba-news-knp6170208141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
महोबा। महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। भोर होते ही शिव मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने जल, शहद, दूध, दही, गन्ने का रस आदि से भगवान शंकर का अभिषेक किया।
भांग, धतूरा, पुष्प व विल्व पत्र चढ़ाकर आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। दोपहर बाद शहर में भव्य शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में देवी-देवताओं की झांकी के अलावा विभिन्न वेशभूषा में सजे भक्त आकर्षण का केंद्र रहे।
शहर के बलखंडेश्वर मंदिर, शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद बलखंडेश्वर मंदिर से भव्य शिव बरात निकाली गई।
विज्ञापन
शिव बरात तहसील चौराहा, मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए गुजरी। भगवान शिव-पार्वती समेत छह झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर के बजरंग चौक स्थित संकट मोचन मंदिर में पंचमुखी शिव प्रतिमा की भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय चरखारी के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, डॉ. रामकुमार सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेमनारायण मौजूद रहे।
श्रीनगर कस्बे में सभी शिवमंदिरों में पूजा अर्चना हुई। भैरवगंज स्थित शिव मंदिर से बरात निकाली गई। कुलपहाड़ में हटवारा मोहल्ले से शिव बरात निकाली गई। इस मौके पर धनप्रसाद, हरिदास, सुभाष अनुरागी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। पनवाड़ी में पिपरी गांव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। रामायण व सुंदरकांड पाठ के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक रानू नायक ने समाज के सदस्यों को सम्मानित किया।
कबरई में मढ़ा हनुमान मंदिर से शिव बरात निकाली गई। इसमें अश्व नृत्य व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शिव बरात में चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, राजू महाराज, अनंतराम शुक्ला, ज्ञानेश त्रिपाठी, मयंक गुप्ता शामिल रहे। खरेला में भालू बाबा मंदिर से शिव बरात निकाली गई। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, दिनेश सिंह, रामू सिंह, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।