फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   cultural

138 साल पुराना गोवर्धन्नाथ मेला इस बार नहीं लगेगा

Fri, 13 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
cultural
चरखारी (महोबा)। गोवर्धन्नाथ जू मेले की सजावट तो कर दी गई है लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते गोवर्धन्नाथ का 138वां मेले का आयोजन नहीं हो सकेगा। हालांकि प्रशासन की अनुमति के बाद चरखारी के कृष्ण मंदिरों की सवारी गोवर्धन्नाथ जू मंदिर में विराजमान होगी। 15 नवंबर को सहस्त्र श्रीस्वामी गोवर्धन्नाथ की सवारी सदर मंदिर से मेला मंदिर में सिंहासन विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन

मेला प्रभारी व अधिशासी अधिकारी केके सोनकर ने बताया कि 15 नवंबर को गोवर्धन्नाथ जी की सवारी सदर मंदिर से, 19 नवंबर को सहस्त्र स्वामी गुमान बिहारी जू की सवारी रायनपुर से और स्वामी गोपाल बिहारी जू की सवारी सुदामापुरी से व अन्य देव मंदिर, 21 नवंबर को श्री देवराज इंद्र की सवारी, 22 नवंबर को सदर मंदिर से स्वामी बखत बिहारी जू महाराज मौन धारण की सवारी मंदिर मेला पहुंचेगी। सवारी निकलते समय पांच से सात लोग ही शामिल हो सकेंगे। मेले के दौरान होने वाले कवि सम्मेलन, मुशायरा, बुंदेली कार्यक्रमों के अलावा, हाकी, क्रिकेट, फुटबाल जैसे सभी खेलों के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

---------
बैठक के बाद आयोजन पर लगाई रोक सहस्त्र श्री गोवर्धन्नाथ जू मेले को लेकर मंदिर परिसर में एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कोरोना के चलते इस साल मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई। वहीं मंदिर की सवारी निकलने के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, अधिशासी अधिकारी केके सोनकर, वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां और रजनीश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed