{"_id":"5f5faa128ebc3efba401552a","slug":"crusher-businessman-cremated-under-the-shadow-of-bayonets-in-mahoba-mahoba-news-knp5826557170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में संगीनों के साये में हुआ क्रशर कारोबारी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में संगीनों के साये में हुआ क्रशर कारोबारी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद डीएम-एसपी व पुलिस
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी का अंतिम संस्कार संगीनों के साये में हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंच पहाड़ी स्थित खेत में अंतिम संस्कार किया गया। जहां पर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात था। मुखाग्नि मृतक के भतीजे राज त्रिपाठी ने दी। अंतिम संस्कार में डीएम, एसपी, एएसपी, एडीएम रामसुरेश वर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजकुमार पांडेय और महोबा विधायक राकेश गोस्वामी भी शामिल रहे।
सुबह साढ़े छह बजे कानपुर से शव आने की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नौ बजे तक सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। भारी भीड़-भाड़ के साथ शवयात्रा पंचपहाड़ी स्थित खेत में पहुंची। जहां पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में लोग क्रशर कारोबारी के अंतिम दर्शन के लिए घरों के बाहर जुटे रहे। अधिकारियों के अलावा राजनीति से जुड़े तमाम लोग भी मौजूद रहे।
शवयात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। शवयात्रा में शामिल भीड़ के साथ पुलिस भी आगे-पीछे चल रही थी। उधर अंतिम संस्कार स्थल छावनी में पहले से ही तब्दील दिखाई दिया। शवयात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम रहीं।