फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crowd of devotees gathered in Shiva temples on the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़

Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Shiva temples on the second Monday of Sawan
द्वादश ज्योतिलिंग मंदिर में भगवान शिव की आराधना करती युवतियां - फोटो : MAHOBA
महोबा। सावन के दूसरे सोमवार को भोर से ही शिवालय बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। पूरे दिन शिव मंदिरों में भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने जल, दूध व शहद से भगवान शिव का अभिषेक कर माथा टेका। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सावन मास भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे फलदायी माना गया है। मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव की भक्ति से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। भक्तों ने भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना
विज्ञापन

कर सुख-समृद्घि की कामना की। शहर के बलखंडेश्वर मंदिर में पूरे दिन भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में चल रहे मिट्टी के शिवलिंग निर्माण में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed