फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Crop wasted due to hail storm and rain in the district

जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद

Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crop wasted due to hail storm and rain in the district
महोबा। ओलावृष्टि और बारिश ने जिले में तबाही मचा दी है। 30 से 50 फीसदी रबी की फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद हो जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसानों को अब एक बार फिर कर्ज अदायगी की चिंता सताने लगी है। जिले के एक सैकड़ा से ज्यादा गांव में फसल पर ओलों की चादर बिछ गई। जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह ओलावृष्टि के बाद से ही किसान खेतों पर पहुंच गए और फसल को देखकर मायूस हो गए। तहसीलदारों ने लेखपालों को अपने क्षेत्र में फसल के हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भेज दिया है। अब लेखपाल अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेेगे।
विज्ञापन

इस साल रबी की फसल अच्छी होने से किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। किसानों ने दिन-रात खेतों में जागकर अन्ना जानवरों से फसल की रखवाली की। फसल पककर तैयार हो जाने के बाद चंद दिनों बाद कटाई होना थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक हुई ओलावृष्टि और बारिश से रबी की फसल खेतों में गिर गई। इतना ही नहीं मटर की कटी फसल पर ओला और पानी गिरने से फसल काली पड़ गई। इससे किसानों की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। शहर के अलावा शाहपहाड़ी, मौजा भटीपुरा, मिरतला, मामना, मुढ़हरा सहित कई गांव में ओलावृष्टि और बारिश ने तबाही मचाई है।
विज्ञापन

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी पकी फसल जमीन में मिल गई है। सालभर मेहनत करने के बाद भी किसान हाथ मलता रह गया। पांच से दस मिनट हुई ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी है। श्रीनगर, लुहेढ़ी, कैमाहा, बिलरही, सिजहरी, सलारपुर, बसौरा, ननौरा, उरवारा, भंडरा, बिलखी, चितइयन, ढुड़इयन, इमिलिया, अतरार, पिपरामाफ सहित तमाम गांव की फसल ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई है। इससे किसान खासा परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से दलहनी फसल पड़ी काली
महोबा। जिले में होली के बाद दलहनी फसलों की कटाई शुरु हो जाती है। खेतों में मसूर, मटर और चने की कटाई चल रही थी। कई गांव में मसूर की फसल कटने के बाद खलिहान पहुंच गई थी। मढ़ाई के इंतजार में रखी दहलनी फसल बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में आ गई। जिससे पूरी फसल गीली हो जाने के बाद अब काली पड़ गई है। इससे किसान अब खासा परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed