फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Criminal wanted for tax evasion of Rs 1.5 crore arrested

Mahoba News: डेढ़ करोड़ की कर चोरी का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Criminal wanted for tax evasion of Rs 1.5 crore arrested
महोबा। डेढ़ करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी नीरेंद्र कुमार दीक्षित ने वर्ष 2024 में महोबा आकर एक फर्म बनाई थी। जिसमें माल आपूर्ति के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया था। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस ने जीएसटी चोरी के मामले में फरार चल रहे नीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है और जीएसटी चोरी जैसे मामलों में लिप्त रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें विवेचना में शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed